ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के नए थानाध्यक्ष बने इंस्पेक्टर अखौरी भूपेंद्र सहाय

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इंस्पेक्टर अखौरी भूपेंद्र सहाय ने बुधवार को आदर्श थाना नवगछिया के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है | जहां पहले प्रमोद पोद्दार नवगछिया के
थानाध्यक्ष थे | इस समय वे इसी थाना में कनीय पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे |
जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय  बिहार के आदेशानुसार आदर्श थाना नवगछिया को उत्क्रमित कर दिया गया है | जहां अब कोतवाली थाना की तरह सिर्फ पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी ही थानाध्यक्ष बनेंगे |
बताते चलें कि नवगछिया के नए थानाध्यक्ष 1984 बैच के हैं | जिन्होने 15 जून 1984 को पुलिस सेवा में अपना योगदान दिया था | तब से अब तक कई विशेष थाना के थानाध्यक्ष रह चुके हैं | साथ ही विशेष शाखा, मुख्यमंत्री सुरक्षा सेवा इत्यादि कार्यों को बहतर तरीके से निभाया है | जिन्हें खेल और संगीत से ज्यादा लगाव है |