बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पीए संतोष मंडल की
अपहरण के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई थी। संतोष के कत्ल में विधायक के
पति अवधेश मंडल समेत
नौ लोग शामिल थे।
अपहरण कर संतोष को टाटा सफारी से कटिहार जिले के कुरसेला थाने के खेरिया गांव स्थित गंगा तट पर ले जाया गया। वहां पहले उसका सिर धड़ से अलग किया गया। नाव में डालकर शव को बीच गंगा में बहा दिया गया।
बीते 14 दिनों से जारी इस सनसनीखेज हाई प्रोफाइल अपहरण कांड का खुलासा सोमवार को एसपी किम शर्मा ने किया। एसपी ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर संतोष की हत्या होने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया, 23 अप्रैल की रात 11:30 बजे अकबरपुर थाने के लालगंज स्थित अपने घर से वापस लौटने के दौरान संतोष का अपहरण हुआ था। अपहरण के बाद अवधेश समेत सभी नौ अपहर्ता उसे लेकर खेरिया गए। वहां अवधेश सहयोगियों के साथ संतोष को गाड़ी से उतारकर गंगा नदी के किनारे ले गया। सब ने मिलकर पहले संतोष को बेरहमी से पीटा। फिर गड़ासे से संतोष का गला काट कर सिर धड़ से अलग कर दिया। शव को गंगा की बीच धारा में ले जाकर सिर एवं धड़ को अलग-अलग फेंक दिया।
पुलिस ने घटना में शामिल अकबरपुर थाने के इस्लामपुर निवासी बीरेंद्र मंडल उर्फ बीरेन मंडल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से बालू में गड़ी खून से सनी शर्ट बरामद की। बीरेन के अनुसार, संतोष को ठिकाने लगाकर सभी लोग उसी रात वापस घर लौट आए। अवधेश ने सभी को गाड़ी से उनके घरों तक पहुंचा दिया।
एसपी ने बताया, घटना में शामिल अवधेश, बीरेंद्र समेत किशोर मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है। बबलू मंडल एवं महावीर मंडल न्यायालय में समर्पण कर चुके हैं। अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।