हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक दर्दनाक हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई
है। यात्रियों से भरी एक बस नदीं में गिर गई, बस में करीब 55 यात्री सवार
थे। ये लोग मनाली से मंडी जा रहे थे तभी रास्ते में
ये हादसा हुआ। बस ब्यास नदी में गिरी, नदी की गहराई ज्यादा होने की वजह से बस का सिर्फ उपरी हिस्सा ही दिख रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी शिमला से करीब 250 किलोमीटर दूर कुल्लू से अनी कस्बा जाने के क्रम में नगवैन गांव के पास शाम चार बजे के लगभग एक निजी यात्री बस ब्यास नदी में गिर गई।
कुल्लू के उपायुक्त शरब नेगी ने बताया, "हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस पानी में फंसी हुई है और बचाव कार्य जारी है।"
उन्होंने बताया कि पंजाब के मैदानी इलाके में प्रवेश करने से पहले नदी इस क्षेत्र में पूरे वेग से बहती है। नदी से अब तक 32 शव निकाले गए हैं। घायलों को कुल्लू के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।
राज्य सरकार ने तत्काल सहायता राशि के तौर पर प्रत्येक मृतक के परिजन को 15,000 रुपये तथा घायलों को 5,000 रुपये देने की घोषणा की है।