नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नारायणपुर प्रखण्ड में बुधवार को रबी महोत्सव मनाया गया | इस मौके पर बिहपुर क्षेत्र के विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र
ने हरी चादर योजना के
तहत रबी महोत्सव ( गरमा महोत्सव ) का उद्घाटन करते हुए कहा कि किसानों को सरकार के इस योजना का भरपूर लाभ लेना चाहिये | जिससे इस क्षेत्र के भी किसान सुखी सम्पन्न हो सकें |
वहीं मौके पर कृषि एसएमएस अमरेन्द्र कुमार ने हरी चादर के बारे में विस्तार से
बताया। इस दौरान करीब 300 किसानों को ढैचा, मूंग, हरा चारा और मक्का का बीज
दिया गया।