नवगछिया स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय में 2 मार्च से जारी श्री मदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है | जहां कथा व्यास स्वामी आगमनन्द जी महाराज का संगीतमय प्रवचन जारी है |
इस भागवत कथा के संगीतमय प्रवचन का श्रवण करने को नवगछिया, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर, तुलसीपुर, यमुनीयाँ, पचगछिया, गोपालपुर, रंगरा के अलावा कटिहार, पुर्णिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगडिया, भागलपुर, बांका इत्यादि कई जिला के हजारों की संख्या में श्रद्धालु नवगछिया में शामिल देखे जा रहे हैं |
कथा स्थल पर हर लोग स्वामी जी के प्रवचन का पूरा लाभ उठा सकें इसके लिए लगभग आधा दर्जन प्रोजेक्टर लगाए गए हैं | जहां भगवान श्रीकृष्ण और राधिका की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है | कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पानी, पादुकालय, स्वास्थ्य, प्रशासन एवं अनुशासन की पूरी व्यवस्था देखी जा रही है | जगह जगह स्वयं सेवक भी तैनात देखे जा रहे हैं | जिनके भरोसे सभी तरह का कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है |
जानकारी के अनुसार 8 मार्च तक चलने वाली इस श्री मदभागवत कथा के दौरान संगीतमय प्रवचन, भजन, एवं लीला दर्शन का कार्यक्रम जारी है | स्वामी आगमानंद जी महाराज की नवगछिया में हो रही इस 9वीं कथा का विसर्जन 9 मार्च को होगा |