ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में लगी आग से तीन घर स्वाहा

नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक घर से उठी चिंगारी से लगी आग ने पछिया हवा के सहारे देखते ही देखते तीन घरों को जला डाला |

जानकारी के अनुसार यह आग नवगछिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद इंद्रा देवी के नवादा स्थित घर से कुछ दूर आगे लगी थी | जिस पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाना शुरू किया गया | जहां मौके पर ही प्रशासन और अग्निशामक दस्ते ने पहुँच कर मदद की |
नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंदेश्वरी सिंह के अनुसार इस अग्निकांड में पागो मंडल और बागो मंडल पिता दशरथ मंडल तथा बिच्छों मंडल पिता विशेश्वर मंडल का घर पूरी तरह से जल गया | जिसमें लगभग एक लाख का सामान जल जाने से भारी क्षति हुई है |