ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के रामनवमी महोत्सव 2013 में छाया रहा भागलपुरी डांसरों का जलवा

नवगछिया में आयोजित रामनवमी महोत्सव 2013 के तहत नृत्य संगीत प्रतियोगिता में भागलपुरी डांसरों का ही जलवा पूरी तरह से छाया रहा | जहां इस प्रतियोगिता के दौरान डांस के सीनियर ग्रूप का प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा चतुर्थ
यानि चारों पुरस्कार भागलपुर की झोली में ही चले गए | वहीं जूनियर ग्रूप का भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ तथा पंचम पुरस्कार पर भी भागलपुर के कलाकारों का ही कब्जा हो गया |
इस साल भी डांस प्रतियोगिता के दौरान भागलपुर के मोहन कुमार ने सबों के दिल पर फिर से कब्जा जमा कर सीनियर ग्रूप का प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर लिया |वहीं दूसरा पुरस्कार कुणाल कुमार, तीसरा पुरस्कार कन्हैया कुमार और चौथा पुरस्कार पर सोनू राज ने कब्जा जमाया |
इसी मौके पर डांस के जूनियर ग्रूप में पहला पुरस्कार साहिल कुमार, दूसरा पुरस्कार साक्षी कुमारी, तीसरा पुरस्कार अन्नपूर्णा कुमारी चौथा पुरस्कार साक्षी सोनी तथा पाँचवाँ पुरस्कार सिमरन की झोली में गया | वहीं ग्रूप डांस में भी यूनिक ग्रूप भागलपुर को प्रथम, नवगछिया डांस क्लब को द्वितीय तथा डेंजर डांस एकेडमी भागलपुर व अमन डांस ग्रूप भागलपुर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ |
रामनवमी महोत्सव 2013 के दौरान आयोजित गायन प्रतियोगिता के जहां सीनियर ग्रूप में राजेन्द्र कालोनी नवगछिया के धरती पुत्र को प्रथम, मिरचाईबाड़ी कटिहार के रजनीश कुमार को द्वितीय तथा भागलपुर के रजत रंजन झा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया | वहीं जूनियर ग्रूप में तेतरी की ऋतु कुमारी को प्रथम, महदत्तपुर के जफर आलम को द्वितीय तथा यमुनिया की काजू कुमारी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया |
मौके पर रामनवमी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष जय कृष्ण प्रसाद सिंह द्वारा प्रतियोगिता के निर्णायक निवास मोदी, संजीव मिश्रा, पंकज प्रियदर्शी तथा चेतन परदेशी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया |