ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुड़िया का दूसरा गुनहगार भी गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड

दिल्ली गांधीनगर रेप कांड में मनोज की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बिहार के लखीसराय से एक और आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसे लखीसराय कोर्ट में पेश करने के बाद 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया है।

प्रदीप अपने लखीसराय के बढ़हिया गांव में मामा के घर छिपा था। जिसे दिल्ली पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप दरभंगा का रहने वाला है और वो मनोज का दोस्त है। मनोज ने ही पुलिस की पूछताछ में प्रदीप का नाम लिया था।
बीती रात एक बजे प्रदीप को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वो उसी गांव में एक जगह से दूसरे जगह घूमता रहा था। लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके मामा से भी पूछताछ की जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो दिल्ली में क्राइम कर आया है।