नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एक किसान सलाहकार से उस समय हाथापाई हो गयी जब गरमा महोत्सव में आए किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर उग्र हो गये | जिनके बीच बचाव में आये किसान सलाहकार संजय कुमार सिंह की किसानों ने पिटाई कर दी |
जिसके विरोध में पूरे भागलपुर जिला के किसान सलाहकार तथा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है |
जिसका निर्णय घटना के तुरंत बाद प्रखंड स्थित कृषि भवन में एक आकस्मिक बैठक के दौरान लिया गया | इस बैठक में भागलपुर जिला किसान सलाहकार संघ के उपाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ संघ के जिला अध्यक्ष शिवेश कुमार, सचिव रितेश कुमार रमन के अलावा पंकज कुमार तथा किसान सलाहकार संजय कुमार सिंह, हीतेश चंद्र, संतोष कुमार, अमरेश कुमार सिन्हा, बालमुकुंद कुमार, विंदेश्वरी प्रसाद यादव और गौतम कुमार मौजूद थे |
इन किसान सलाहकारों एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ के अनुसार नवगछिया प्रखंड में आयोजित गरमा महोत्सव के दौरान आये जन प्रतिनिधियों को यथोचित सम्मान नहीं मिलने तथा किसानों द्वारा मांगी जा रही जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण किसान उग्र हो गये | जिसके पीछे एक कारण यह भी बताया गया कि इस महोत्सव में किसानों की संख्या लगभग 250 थी | जिनके लिए मंगाया गयाजलपान का पैकेट मात्र 70-80 ही था | जिसकी वजह से पहले अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया | इसके बाद जब किसान जानना चाहे कि क्या वास्तव में यही व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है | तो इस पर मामला बिगड़ता चला गया | स्थिति हाथापाई की आ पहुंची | जहां से प्रखंड कृषि पदाधिकारी तो खिसक लिए | जिसके बीच बचाव करने के दौरान किसान सलाहकार संजय कुमार को किसानों के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ गया |
इन किसान सलाहकारों का यह भी कहना है कि इस वारदात के समय जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी देव नारायण सिंह मौजूद थे तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी अपने चेम्बर में थी | इन किसान सलाहकारों तथा विषय वस्तु विशेषज्ञों ने कहा है कि जब तक नवगछिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर इस मामले कीजांच कर कार्रवाई नहीं होती है तब तक हमलोग कोई कार्य नहीं करेंगे | वहीं नवगछिया प्रखंड प्रमुख मांकेश्वर सिंह ने भी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था को लेकर निंदा की है |