ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ग्रामीणों की प्रताड़ना नहीं सह सकी फूल, कर दिया आग के हवाले

ग्रामीणों की बेवजह और बेजा प्रताड़ना नहीं सह सकी बिहपुर की चौदह वर्षीय फूल बानो | और थक हार कर उसने गुरुवार को अपने आप को कर दिया आग के हवाले | आखिर करती भी क्या |
ग्रामीणों के गलत ताने बाने सुनते सुनते तंग आ चुकी थी | कई ग्रामीण उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त मानते थे | वहीं उसकी बहन का कहना है कि वह बिल्कुल सही थी | ग्रामीणों द्वारा उसे मानसिक प्रताड़ना मिल रही थी | इसलिए उसने थक हार कर अपनी अग्नि परीक्षा दे डाली |
युवती के आग लगाते ही उसकी दादी ने कोहराम मचा डाला | जिसे तत्काल बिहपुर पीएचसी ले जाया गया | जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मेडिकल कालेज व अस्पताल रेफर कर दिया |  जहां डाक्टरों के अनुसार युवती का अधिकांश हिस्सा जल चुका था | उपचार में काफी कठिनाई हो रही थी |
घटना नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र की है | जिसने एक निर्दोष युवती को अग्नि परीक्षा के लिए मजबूर कर दिया | जिसकी अपनी माँ भी इस दुनियाँ में नहीं थी | पिता मो0 कासिम ने दूसरी शादी भी रचा ली है | जो इन दिनों दिल्ली में रहता है | फूल बानो अपनी बहन के साथ बिहपुर गाँव में ही दादी के पास रह कर समय व्यतीत करती थी |
फूल की बहन के अनुसार गाँव की कोई लड़की किसी प्रेमी के साथ 4 अप्रैल को फरार हो गयी | जिसके बारे में ग्रामीणों द्वारा फूल बानो पर बताने का दवाब दिया जाने लगा | लेकिन वह उस लड़की अथवा उसके प्रेमी के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी | बार बार ग्रामीणों के इस दवाब के कारण तंग आकार उसने अपने शरीर को आग के हवाले कर दिया | वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वह मंद बुद्धि की थी जिसने बेवजह आग लगा ली |