ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूर्व पार्षद हत्याकांड के शेष अभियुक्तों की हो सकती है संपत्ति कुर्क

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नगर पंचायत नवगछिया के पूर्व वार्ड पार्षद मो0 बुल्लन हत्याकांड के शेष अभियुक्तों की संपत्ति जल्द ही कुर्क करने की कार्रवाई नवगछिया पुलिस कर सकती है | इसके लिए नवगछिया पुलिस ने शनिवार को नवगछिया न्यायालय से आदेश भी प्राप्त कर लिया है |

जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद मो0 बुल्लन हत्याकांड के नौ नामजद आभियुक्तों में से मात्र एक की ही गिरफ्तारी हो सकी है | जबकि चार आभियुक्तों ने नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण भी कर दिया है | शेष बचे चार आभियुक्तों के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त कर लिया है |
इस दौरान अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं -मो0 आरीफ़, मो0 इसराफिल, मो0 अब्दुल रउफ और सेवा निवृत एपीपी मो0 खुर्शीद आलम | जिनके खिलाफ यह आदेश न्यायालय से लिया गया है |