ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत यमुनिया ग्राम स्थित सरस्वती व हनुमान मंदिर के समीप प्रांगण में आयोजित श्री आगमानंद जी महाराज के श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है |
जहां यज्ञ स्थल पर लगी राम दरबार, शिव दरबार, माता दुर्गा, राधा कृष्ण के अलावा तुलसीदास, राजा हरिश्चंद्र व शबरी तथा विभिन्न प्रतिमाएँ भी लोगों को पूरी तरह से आकर्षित कर रही हैं | वहीं यज्ञ स्थल पर परिक्रमा करने वालों का तांता लगा है |
महायज्ञ समिति के व्यवस्थापक सह पंचायत समिति सदस्य कुमार मन्नू साह के अनुसार यह श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ 10 मार्च तक चलेगा | जिसका 11 मार्च को विसर्जन हो जाएगा | इस समय यहाँ सुबह 6 बजे से 7 बजे तक बेदी पूजन, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सुंदरकाण्ड पारायण, तथा शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक भजन , प्रवचन जारी है |