नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर निवासी बहुचर्चित दुष्कर्मी शंभू मण्डल को गिरफ्तार करने में गुरुवार को खरीक पुलिस ने सफलता प्राप्त कर ली है | जो खरीक थाना कांड संख्या 35/13 के तहत भारतीय दंड प्रक्रिया 302, 34 का मुख्य आरोपी भी था |
जिसकी गिरफ्तारी से ग्रामीण महिलाओं ने राहत की सांस ली है | साथ ही खरीक पुलिस को धन्यवाद भी दिया है |
इस मामले में खरीक थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है | जिसके अनुसार 6 मार्च 2013 को तुलसीपुर गाँव की ही महिला विमला देवी को मकई के खेत में अकेली पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था | जिसके पुरजोर विरोध करने के दौरान उसकी मौत हो गयी | जिसकी लाश उसी मकई के खेत से पुलिस ने 6 मार्च को बरामद की थी |
सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से यह आरोपी अम्बाला केंट स्थित अपने चाचा के पास भाग गया था | जिसे लालच दे कर वापस घर बुलाया गया | जहां मौके की ताक में लगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना से पहले भी इस आरोपी ने कई के साथ दुष्कर्म किया है | चर्चा है कि इसी गंदे आचरण के कारण इसकी दो दो पत्नियाँ इसे छोड़ कर चली गयी |