ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अंगिका के लिए महा धरना एवं भूख हड़ताल 22 मई को दिल्ली में

अंग उत्थानांदोलन समिति द्वारा अंगिका को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में 22 मई को महाधरना व भूख हड़ताल किया जाएगा ।
यह जानकारी समिति के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने कहा कि अंगिका भाषा नहीं बल्कि, ये सभ्यता और संस्कृति का परिचायक है। संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल होने वाले सभी शर्तो को अंगिका भाषा पूरा करती है। 
इस मांग को लेकर 22 मार्च को ही यह कार्यक्रम होना था | लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण इस निर्णय में बदलाव करना पड़ा | इसकी सफलता को लेकर ईश्वर नगर स्थित वर्तमान मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन भी किया गया | जहां बताया गया कि जंतर मंतर पर होने वाले इस कार्यक्रम में 21 जिलों के लोग शामिल होंगे | इस मौके पर सत्येन भाष्कर, जय करण सत्यार्थी, रंजन कसेरा, विनोद कुमार, योगेंद्र पाल, ज्ञानी चौधरी, मनमौजी कर्णपूरी व राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।