महिला सशक्तिकरण के संकल्प की दृढता को व्यक्त करते हुए बिहार के
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 10 हजार स्वयं सहायता समूहों
के गठन किये जायेंगे.
प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कृत संकल्प है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उन्होंने पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों में सभी पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराया है. राज्य सरकार आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है. आगामी चार पांच वर्ष में राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगी.
मुख्यमंत्री की इस घोषणा का महिला सहित पुरुष विधायकों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया. 243 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में सबसे अधिक 36 महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं.