उतरांचल के देहरादून में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ़्तार किया है जिसने अपनी पति की हत्या की सुपारी दी थी। इस महिला ने स्टैंप पेपर पर लिखकर सुपारी दी थी यहां तक उसका एग्रीमेंट भी बना डाला। सुपारी की रकम एग्रीमेंट पेपर पर लिखी गई और ये भी लिखा गया कि अगर वो रकम न दे तो इस स्टैंप पेपर का इस्तेमाल उसके खिलाफ किया जाए।
पुलिस
ने हत्या के आरोप में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार होने
वालों में शामिल हैं मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी रिंकू, मृतक का भतीजा
अरुण, भतीजे का जीजा रोहित, भतीजे का समधि जोगिंदर और भतीजे का एक दोस्त।
स्टैंप पेपर पर सुपारी देकर पति की हत्या
करवाने वाली रिंकू को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं उसका कहना है कि उसने जो
किया सही किया और अपने बच्चों के भविष्य के लिए किया वर्ना उसका पति उसे
कहीं का नहीं छोड़ता।
आरोपी
महिला रिंकू अपने परिवार के साथ देहरादून से कुछ दूर डोईवाला थाना क्षेत्र
के रानीपोखरी इलाके में रहती है। 20 फरवरी को महिला ने अपने पति की
गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को उसने बताया कि उसका
पति तीन दिनों से गायब है लेकिन महिला के हाव भाव और उससे बातचीत के दौरान
पुलिस को उसपर शक हुआ। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर
लगाया, उसकी कॉल डीटेल भी निकलवाई। कॉल डिटेल में उसे ये पता चला कि महिला
पिछले कुछ दिनों से लगातार कुछ खास नंबरों पर बात कर रही है
20
फरवरी को पुलिस को वहां के जंगलों से एक अधजला शव मिला था जिसका सिर धड़
से अलग था। पुलिस का शक और बढ़ा जब पुलिस ने सर्विलांस के नंबरों की पड़ताल
की और महिला के भतीजे और उसके जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो
उन्होंने सारा सच उगल दिया ।
दरअसल
मृतक सुरेंद्र सिंह की हत्या 17 फरवरी को ही कर दी गई थी, मृतक के भतीजे
ने अपने जीजा के साथ मिलकर पहले उसे जमकर शराब पिलाई फिर उसे जंगलों में ले
गए जहां पहले से दो लोग इंतजार कर रहे थे। वहां फिर उसे शराब पिलाई और फिर
रस्सी से उसका गला घोट दिया। सुरेंद्र की हत्या के बाद उसके शव को जलाने
की भी कोशिश की गई।
मृतक
की पत्नी को जब ये पता चला कि शव अधजला रह गया है तो उसने शव की पहचान न
हो सके इसलिए रोहित और जोगेंद्र से ये कहा कि शव से गर्दन को अलग कर के
कहीं और फेंक दो और अधजले शव को कहीं जमीन में गाड़ दो इस काम के लिए रोहित
और अरुण गए भी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।
