ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

50 एकड़ में अफीम की खेती का हुआ फर्दाफाश


भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर, घोघा और नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सीमा पर अवस्थित गंगा नदी के बीच चौरासी धार दियारा में करीब पचास एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती का फर्दाफाश रविवार को नवगछिया के एसडीपीओ रामाशंकर राय ने किया है। भागलपुर जिले के इतिहास में पहली बार और इतनी बड़ी मात्रा में अवैद्य रुप से की जा रही अफीम की खेती का फर्दाफाश किया गया है। रविवार की शाम ढलने तक पांच एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके को सील कर पुलिस अफीम के खेतों को अपने कब्जे में लिया है।
 कैसे पता चला
 एसडीपीओ रामाशंकर राय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चौरासी धार दियारा इलाके में अफीम की खेती लहलहा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घोघा, सबौर और इस्मालपुर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी किया। जहां बड़ी मात्रा में अवैद्य रुप से अफीम का खेत वरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में फिलहाल अफीम फसल से लगी खेत का मालिक एक पूर्व सरपंच का नाम सामने आ रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि फसल लगाने का खर्च और उसकी खरीदारी करने वाला पश्चिम बंगाल का व्यापारी है, जिसके नाम का खुलसा करने में अमर्थता जतायी।
जिलाधिकारी, भागलपुर प्रेम सिंह मीणा के अनुसार जमीन मालिक की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा और अफीम को नष्ट करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।