ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कस्टमर्स का बकाया पैसा लौटाए यूनिनॉर: ट्राई

दूरसंचार नियामक ट्राई ने यूनिनॉर को मुंबई और कोलकाता में अपने कस्टमर्स की बकाया राशि 15 दिनों के भीतर रिफंड करने को कहा है। कंपनी ने इन सर्कलों में अपना परिचालन बंद कर दिया है।

ट्राई ने यूनिनॉर को जारी अपने निर्देश में कंपनी को अपने ग्राहकों को अन्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क पर जाने में सहूलियत देने को भी कहा है। नियामक ने अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों को यूनिनॉर के ग्राहकों के अनुरोध को स्वीकार करने का निर्देश दिया है। साथ ही ट्राई ने यूनिनॉर को अखबारों और अपनी वेबसाइट पर पोर्टिंग नंबर व पैसा रिफंड करने के लिए प्रक्रिया बताने के लिए कहा है।