ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुलिस की देखरेख में हुई मंदिर में प्रेमी-प्रमिका की शादी

भागलपुर के नाथनगर मनसकामनानाथ मंदिर में पुलिस की देखरेख में शुक्रवार को एक प्रेमी-प्रमिका की शादी कराई गई। जहां प्रेमी और प्रेमिका के माता और पिता भी मौजूद थे |
जानकारी के अनुसार घरवालों से छिपाकर नाथनगर दिग्घी किशनपुर गांव की
खुशबू और शाहकुंड शादपुर गांव के रंजीत कुमार ने मनसकामनानाथ मंदिर में कुछ दिन पूर्व शादी किया था। शादी के बाद रंजीत ने नौकरी होने के बाद खुशबू को अपने साथ घर ले जाने की बात कही। प्रेमी पर भरोसा कर खुशबू अपने माता-पिता के घर लौट आई। मगर, टेलीविजन पर धारावाहिक व समाचार में आए दिनों लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं को देख खुशबू का प्रेमी पर भरोसा उठने लगा। शुक्रवार को उसने फिर रंजीत पर अपने साथ ले जाने को कही। फिर नौकरी के बाद साथ लेकर जाने की बात कहने पर जिद करने लगी। इस पर दोनों में विवाद होने पर मामला खुल गया। खुशबू के माता-पिता मामले को लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बातों से अवगत कराया। पुलिस के कहने पर रंजीत अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचे। रंजीत और खुशबू ने बताया कि दोनों उपरोक्त मंदिर में ही घरवालों से छिपाकर शादी किया था। मगर, उनके माता-पिता को विश्वास नहीं हो रहा था। बाद में अभिभावकों की सहमति पर शुक्रवार को मनसकामनानाथ मंदिर में रंजीत के साथ खुशबू की विधिवत शादी कराई गई।