ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में स्टेज पर तो पश्चिम बंगाल में मंडप में दूल्हे का कत्ल!

बिहार में स्टेज पर तो पश्चिम बंगाल में मंडप में दूल्हे का कत्ल!
बिहार के दरभंगा जिले में जयमाल स्टेज पर दूल्हे को गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अभी तक गोली चलाने वाले शख्स को नहीं ढूंढ पाई है। हत्या का मकसद भी साफ नहीं हो पाया है। ऐसा ही एक वाकया पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में भी सामने आया है। जहां शादी के मंडप में ही दूल्हे की
गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। जिससे जिससे उसकी मौत हो गई।
दरभंगा जिले के महिसौथ गांव में अर्जुन यादव के घर पर रंजीत यादव समस्तीपुर से बारात लेकर आए थे, लेकिन यहां रंजीत को अपनी जान गंवानी पड़ी। जयमाल के स्टेज पर किसी ने उनपर गोली चला दी और रंजीत की मौत हो गई। दारोगा तिलकेश्वर के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में दुल्हन ने जितेंद्र नाम के एक शख्स पर ऊंगली उठाई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
वहीं पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के हालीशहर में हर कोई शादी का जश्न मनाने में मशगूल था। एक-एक कर शादी की रस्में निभाई जा रही थी। अचानक मंडप में गोली चलने की आवाज आई और भगदड़ मच गई। थोड़ी देर बाद लोगों ने देखा कि गोली दूल्हे को लगी है। इस घटना के बाद गोली चलाने वाला शख्स फरार होने की कोशिश में था, तभी लोगों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद बारातियों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। आरोपी राजीव को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल दूल्हे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
रजिस्ट्रार कृष्णेंदु मुखर्जी के मुताबिक ये शादी देर रात स्टार्ट हुआ था, हमलोग शादी के मंडप के पास ही थे, अचानक एक लड़का शादी के मंडप में घुसकर दूल्हे के सिर पर गोली मार दी। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।