पूरे नवगछिया अनुमंडल में स्वामी विवेकानन्द जी का 150वां जन्म शताब्दी समारोह काफी धूम धाम से मनाया जायेगा | जिसकी शुरुआत 12 जनवरी को सभी प्रखंडों से हो जायेगी | वहीं मुख्य समारोह 13 जनवरी को नवगछिया में मनाया जाएगा | इस दौरान आकर्षक झाँकियों के साथ शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण भी किया जाएगा |
यह जानकारी दयाराम चौधरी ने देते हुए बताया कि एक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एक बजे श्री गोपाल गौशाला से शोभा यात्रा प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन गोलंबर तक जायेगी | जहां यह शोभा यात्रा भव्य कार्यक्रम में बदल जायेगी | इस कार्यक्रम में पूरे नवगछिया अनुमंडल भर के लोग शामिल होंगे |
इस बैठक में जिला प्रभारी मुकुल जी, अजय सिंह, निखिल कुमार, शंभू गुप्ता, कन्हैया शर्मा, दयाराम चौधरी, कृष्ण कुमार चिरानिया, वासुदेव चौधरी, नरेश प्रसाद साह, अजीत इत्यादि कई प्रमुख लोग मौजूद थे |