ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लड़की को बचाने गए युवक की आंख फोड़ी

बिहार में अपराधियों के हौसले अब भी काफी बुलंद हैं। जहां एक ओर लोग महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का विरोध करने को एड़ी चोटी लगा रहे हैं | वहीं भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुड़हट्टा चौक मोहल्ले के समीप लड़कियों की छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों द्वारा एक युवक नीरज कुमार गुप्ता की आंख
फोड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। नीरज को गंभीर अवस्था में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। लेकिन उसकी आंख की रौशनी कम हो गई है। इस घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है।
क्या है मामला
बताया जाता है कि भीड़भाड़ वाले चौक गुड़हट्टा में स्कूली लड़कियों के साथ मनचलों द्वारा फब्तियां कसना व छेड़छाड़ करना हाल के दिनों में बढ़ गया था। नीरज चौक के समीप एक चाय पान की दुकान पर खड़ा था, तभी मनचलों की टोली  लड़कियां देख छींटाकशी व छेड़छाड़ करने पर उतारु हो गया, जिसका नीरज ने जमकर विरोध किया। मनचलों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एक मनचले ने लोहे की सरिया को नीरज की दाहिनी आंख में घूसेड़ दिया। चीख भरे दर्द से वह गिर पड़ा। इससे घबराकर मनचले वहां से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा। नीरज ने पुलिस को सुकेस कुमार साह, डिंपल मंडल, चंदन कुमार और सुकरा साह मनचले युवक का नाम बताया है।
 क्या कहते हैं थानाध्यक्ष 
मोजाहिदपुर थाना के थानाध्यक्ष मो. जमील असगर के अनुसार थाने में दोनों पक्षों ने आकर मामला सुलह कर लिया है। लेकिन तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों पर भादवि की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है।