
सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूबे के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ठंड की वजह से पिछले 24 घंटे में 76 लोगों की मौत हो गई। अवध एवं कानपुर क्षेत्र में जहां 17-17 लोगों की मौतें हुईं, वहीं पूर्वाचल में 24 लोगों ने ठंड से अपनी जान गंवा दी। इसके अलावा मुरादाबाद में नौ, इलाहाबाद में पांच और मेरठ में चार लोगों की मौत ठंड की वजह से हो गई।
लखनऊ का न्यूनतम तापमान रविवार रात को 4.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर सूबे का सबसे सर्द इलाका रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद आगरा का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। बर्फीली हवाओं की वजह से पारे का लुढ़कना जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान जबर्दस्त कोहरा और पाला पड़ने की सम्भावना है।
राजधानी लखनऊ के अलावा बहराइच का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, गोंडा का 4.2 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर का 4.5 डिग्री सेल्सियस, रायबरेली का चार डिग्री सेल्सियस और फैजाबाद 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, कानपुर का 3.8 डिग्री, गोरखपुर का 3.1 डिग्री और झांसी का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।