राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में ठंड ने बुधवार को कई रिकार्ड तोड़ दिए।
पटना का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। भागलपुर व
गया में भी पारा 1 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो
गया है। इस बीच राज्य सरकार ने स्कूलों की छुंट्टी को
एक दिन और बढ़ा दिया है। ठंड की वजह से पहले 10 तक स्कूल बंद किए गए थे। अब 11 को भी स्कूल बंद रहेंगे।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी पटना में बुधवार वर्ष का सबसे सर्द दिन रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सन् 1984 में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गया था। गया और भागलपुर में भी पारा काफी नीचे गया। मंगलवार से बुधवार के बीच राज्य में ठंड और ठंडजनित बीमारियों से लगभग 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 2.5 और भागलपुर का 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन ने बताया कि मौसम साफ हो रहा है। इस समय छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से राज्य में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।