
इससे
पहले बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे लड़की को सफदरजंग अस्पताल से
एंबुलेंस में एयरपोर्ट लाया गया है। उस एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सिस्टम
मौजूद था। एयरपोर्ट से लड़की को चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए सिंगापुर ले जाया
जाएगा। लड़की के साथ कई डॉक्टर मौजूद हैं। जिसमें मेदांता अस्पताल के
डॉक्टर नरेश त्रेहान और डॉक्टर यतिन हैं। जो रास्ते में लड़की की हालत पर
निगरानी रखेंगे। इस चार्टर्ड फ्लाइट में मेडिकल से जुड़े सभी आधुनिक
सुविधाएं मौजूद है।
दरअसल लड़की को गुड़गांव के मेदांता अस्पातल
में भर्ती की खबर थी, क्योंकि बुधवार को मेदांता अस्पताल के डॉक्टर
त्रेहान लड़की को देखने के लिए सफदरजंग अस्पताल आए थे, जहां उन्होंने लड़की
की हालत को देखकर मेदांता में भर्ती करने ने मना कर दिया था। जिसके बाद
डॉक्टरों ने फैसला लिया कि लड़की को इलाज के लिए सिंगापुर ले जा जाएगा।
गैंगरेप
की शिकार छात्रा 11 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़ित लड़की
की हालत बुधवार को और बिगड़ गई। मंगलवार को ही रात पल्स रेट में गिरावट आने
के बाद से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उसे प्लेटलेट्स भी चढ़ाए
गए। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं हो पा
रही थी। जिसके बाद सिंगापुर में इलाज का फैसला लिया गया।
गौरतलब
है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था कि लड़की को बचाने के
लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी, जरूरत पड़ने पर लड़की को इलाज के लिए विदेश भी
भेजा जा सकता है।