भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल में पंचायत उपचुनाव के तहत गुरुवार को जिला परिषद की गोपालपुर सीट के लिए तथा गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुंड पंचायत और रंगरा प्रखण्ड में मदरौनी पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव होना है | इस पंचायत उपचुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर
ली गई है।बुधवार को जिलाधिकारी प्रेम सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारी की समीक्षा करते हुए पीठासीन पदाधिकारी, दंडाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिया।
जिसके तहत गुरुवार को मतदान प्रात: आठ बजे से चार बजे तक होगा। मतगणना 21 दिसंबर को प्रात: नौ बजे प्रारंभ होगी। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि मतदान केंद्रों पर कोई भी पोलिंग एजेंट मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। मतदान की पूरी प्रक्रिया कैमरे में कैद कराने के लिए वीडियोग्राफर को तैनात करने का निर्देश दिया।