ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अधिवक्ता संघ चुनाव : पहले दिन 19 नामांकन पत्र दाखिल

अधिवक्ता संघ नवगछिया के निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी | निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी के अनुसार नामांकन के पहले दिन कुल 27 लोगों ने नामांकन पत्र की ख़रीदारी की | जिसमें से विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए |

निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी के अनुसार नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष के एक पद के लिए दिनेश चंद्र चौधरी, सत्येन्द्र नारायण चौधरी और गणेश राम साह कुल तीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है | वहीं उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए मात्र एक विवेकानन्द केशरी का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है | जबकि महासचिव के एक पद के लिए विमल कुमार त्रिवेणी, सुरेन्द्र नारायण मिश्र और हरे राम ठाकुर  कुल तीन का नामांकन पत्र दाखिल हुआ है |
इसके अलावा संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए राम बालक चौधरी, कुन्दन कुमार चौधरी, नीरज कुमार झा और उदय कान्त कुमर कुल चार ने आवेदन दिया है | सहायक सचिव के तीन पद के लिए राजेश कुमार और ओम प्रकाश चौधरी कुल दो का ही आवेदन प्राप्त हुआ है | वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के सात पदों के लिए  जय शंकर सिंह, रवीद्र कुमार, विजय कुमार पाण्डेय, शंभू नाथ सिंह और अमित कुमार झा ने नामांकन पत्र दिया है | साथ ही पुस्तकालय समिति के पाँच पदों के लिए मात्र एक बिमल प्रसाद सिंह का आवेदन मिला है |
वहीं निर्वाची अधिकारी ने यह भी बताया कि कोषाध्यक्ष के एक पद और निगरानी समिति के तीन पद के लिए पहले दिन एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है | जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम प्रकाश झा एवं कार्यकारिणी के लिए प्रमोद कुमार राय और विजय कुमार सिंह 3 तथा पुस्तकालय समिति के लिए कमलेश्वरी मण्डल, विमल कुमार सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, नवीन कुमार झा और विजय कुमार सिंह1 ने नामांकन पत्र खरीद लिया है | जिनके द्वारा नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन करने की संभावना है |