बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र पर 11 दिसंबर को कथित हमले के मामले में गोपालपुर क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा है कि बिहपुर के भाजपा विधायक पर किसी ने हमला नहीं किया है | यह केवल नाटक है | मैंने स्वयं भी मामले की जांच की है | वहाँ किसी के द्वारा गोली नहीं चलायी गयी है | यह बिहार सरकार को बदनाम करने की एक साजिश लग रही है |
वहीं पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विधायक महोदय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जांच एवं कार्रवाई जारी है | इस मामले में अब तक विधायक महोदय पर गोली चलने या हमला होने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाये हैं | इसके बाबाजूद अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं |
जबकि बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र ने कहा है कि मुझ पर 11 दिसंबर को हमला करने वाले और बिहपुर क्षेत्र के कुख्यात अपराधी धुर्वा यादव की यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं आमरण अनशन करूंगा | जो पूरे क्षेत्र को आतंकित कर रखा है | उन्हों ने यह भी कहा कि पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही है और मामले को गलत ठहराने में लगी है |
