ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

11 बीडीओ की मनमानी से रुके पड़े हैं इंदिरा आवास के निर्माण

डीडीसी भागलपुर ने सभी बीडीओ से पूछा कारण बताओ 
लाभुकों को तत्काल राशि उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
भागलपुर जिले के 11 प्रखंडों में इंदिरा आवास की राशि उपलब्ध रहने के बाद भी इंदिरा आवास के लाभुकों को दूसरी किस्त नहीं दी गयी है | जिसके कारण राशि नहीं मिलने से इंदिरा आवास का निर्माण रुक गया है | दूसरी किस्त नहीं देने वाले 11 प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल लाभुकों को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जिले के नवगछिया, इस्माइलपुर, रंगरा, नारायणपुर,
बिहपुर व खरीक के अलावे शाहकुंड, नाथनगर, जगदीशपुर, कहलगांव, पीरपैंती, प्रखंड के बीडीओ से कारण बताओ पूछते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है.
जानकारी के अनुसार
नवगछिया में 46.69 लाख रहने के बाद भी मात्र 5.55 लाख,
नारायणपुर में 34.42 लाख की जगह मात्र 19 लाख,
बिहपुर में 78.31 लाख की जगह 32 लाख
खरीक में 1.58 करोड़ रहने के बाद भी मात्र 41 लाख
शाहकुंड में 86.76 लाख रहने के बाद 32.48 लाख,
नाथनगर में 43.16 लाख की जगह 27.15 लाख,
जगदीशपुर में 58.44 लाख की जगह 39.9 लाख
कहलगांव में 3.81 करोड़ की जगह 15.81 लाख रुपये ही उपलब्ध कराया गया.
वहीं पीरपैंती में 1.79 करोड़,
इस्माइलपुर में 29.55 लाख,
रंगरा में 1.57 करोड़
रुपये की राशि उपलब्ध है, लेकिन किसी भी लाभुक को दूसरी किस्त की राशि नहीं दी गयी.