नवगछिया में बुधवार को भाजपाइयों ने क्षेत्रीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन का जन्मदिन धूम धाम से मनाया | इस अवसर पर जहां सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत ने अपने आवास पर केक एवं मिठाइयाँ बांटी साथ ही गौशाला परिसर में जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 40 कंबल का वितरण किया गया | वहीं युवा मोर्चा के आलोक कुमार सिंह बंटू के नेतृत्व में बच्चों और बेसहारा लोगों के बीच गरम कपड़े भी बांटे गए |
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रवीण कुमार भगत, मुकेश कुमार, नरेश सिंह, आलोक कुमार उर्फ बंटु, वार्ड पार्षद मो0 इकराम मंसुरी, मो0 बुल्लन, बाबुल, अभिमन्यु नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह आदि की मौजूदगी देखी गयी | वहीं इस्माइलपुर में मंडल अध्यक्ष मनोहर मण्डल, गोपालपुर में मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह तथा बिहपुर में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी की अध्यक्षता में सांसद शाहनवाज़ हुसैन का जन्मदिन धूम धाम से मनाया |