सदी के अंतिम खास दिन 12.12.12 के मौके पर आम युवाओं की तरह भगवान भाषकर ने भी पूरी तरह से जश्न मनाया | इस दिन उन्हों ने दिन भर किसी को दर्शन भी नहीं दिया | जिनके दर्शन के बगैर दिन भर लोगों को काफी ठंडक का एहसास होता रहा | इसके साथ ही नवगछिया और भागलपुर सहित बिहार के कई इलाकों में बुधवार को दिन भर कोहरा छाया रहा |
मौसम विभाग का अनुमान है कि
अगले दो दिनों तक इलाके में कोहरा छाया रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस,गया का 13.5 डिग्री सेल्सियस,पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। जबकि दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है। केन्द्र के निदेशक ए के सेन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चल रही दक्षिणी हवाओं का असर बिहार में भी पड़ रहा है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में वृद्घि होगी परंतु रात को ठंड बढ़ सकती है।