ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधायक पर हमले के विरोध में धरना

बिहपुर के भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र पर धुर्वा यादव द्वारा कथित हमला किए जाने के विरोध में विधायक समर्थक लोगों ने शुक्रवार को भागलपुर में धरना दिया। विजय कुमार सिंह यादव धावक के नेतृत्व में दिए गए धरना के माध्यम से विधायक की सुरक्षा बढ़ाने व धुर्वा
की गिरफ्तारी की मांग की गई। 
धरना पर बैठे लोगों ने एक स्वर से कहा कि जबतक हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तबतक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। धरना देने वालों में सांसद प्रवक्ता मृणाल शेखर, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी विनोद कुमार सिंहा, कांग्रेस के जिला महामंत्री महेश प्रसाद, विजय कुमार मंडल, सच्चिदानंद राय आदि थे। 
वहीं इस मामले में बिहपुर से युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार यादव ने कहा कि बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र पर अपराधी द्वारा फायरिंग की घटना निराधार है। क्योंकि एक भी आदमी ने गोली की आवाज नहीं सुनी। राजद नेता ने कहा कि क्षेत्र की जनता का ध्यान विकास कार्यों से हटाने की साजिश के तहत विधायक झूठी कहानी गढ़ी है। 
जबकि भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र कहते हैं कि आखिर पुलिस क्यों नहीं मानती कि ध्रुवा ने मुझ पर गोली चलाई है। जब मुझे गोली लगे तब घटना सही मानी जाएगी?। पुलिस मेरे बॉडीगार्ड को डराती हैं कि नेता के चक्कर में मत रहो, नहीं तो नौकरी चली जाएगी। विधायक ने कहा कि किसी अपराधी की खिलाफत करना और आम जन की सुरक्ष की बात करना गुनाह है क्या. मैंने किसी साधु संत पर अंगुली नहीं उठायी है. ध्रुवा अपराधी है. मैं अब न्याय के लिए जनता के बीच जाऊंगा.