नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर गांव में शनिवार से गंगा के तटीय इलाके में भारी कटाव हो रहा है।
जबतक गंगा और तली में नहीं पहुंचेगी तबतक भयानक कटाव जारी रहेगा। मुख्य
आबादी की दूरी बहुत निकट आने और कटाव लगातार जारी रहने से तटवर्ती इलाके के
लोगों की नींद उड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक
खरीक के गंगा तटीय इलाके में शनिवार को देर रात से शुरू हुआ कटाव प्रलयकारी रूप धारण कर लिया है। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कटाव हो रहा है। एक किलोमीटर के दायरे में गंगा नदी से करीब आधे किलोमीटर तक कटाव 24 घंटे में हुआ है। करीब 200 घर कटाव के एकदम मुहाने पर है। जिससे भयभीत तटवासी युद्ध स्तर पर अपने घरों को हटा रहे हैं। क्योंकि कटाव का रफ्तार इतना तीव्र है कि एक मिनट में सैकड़ों टन मिट्टी जल में विलीन हो रही है। इसके साथ ही लत्तीपुर हाई लेवल रेलवे लाइन व सड़क भी कटाव के जद में आएगी। इस रेलवे लाइन पर ट्रेन नहीं चलने से रेलवे विभाग चुप्पी साध रखा है।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरिवन्द कुमार मुन्ना मौके पर पहुंच कर कटाव के हालात का जायजा लिए और इससे वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। पूर्व विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलों मंडल, जिला पार्षद विजय मंडल, कामरेड विदेश्र्वरी मंडल आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने याचना करते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य का शुरूआत नहीं की गयी तो गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो जाएगा ।