भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मिन्हाज आलम ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष
सुरक्षा रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी पंडालों को सिटी डीएसपी या
एसडीपीओ के माध्यम से लाइसेंस लेने को अनिवार्य बताया है।
प्रमंडलीय आयुक्त मंगलवार को अपने कक्ष में दुर्गापूजा और बकरीद में की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन करना है। विसर्जन में सभी प्रतिमाओं के साथ पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया। विद्युत, भवन व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को पंडालों का संयुक्त
निरीक्षण करने के बाद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र देने को कहा। नवगछिया के तेतरी और भ्रमरपुर में दुर्गापूजा के मौके पर मेला का आयोजन होता है जहां काफी भीड़ जुटती है। दोनों पूजास्थलों पर अस्थाई चिकित्सों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों से कहा गया कि होमगार्ड की तैनाती की सूचना 20 तक अवश्य मिल जाए। एसडीओ को गश्ती दंडाधिकारी की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा, बांका के डीएम दीपक आनंद, एसपी विकास वर्म्मन, सदर एसडीओ सुनील कुमार, कहलगांव के एसडीओ डॉ. संजय प्रसाद, नवगछिया के डीसीएलआर संजय कुमार, नवगछिया के एसपी आनंद कुमार सिंह, सिटी डीएसपी वीणा कुमारी थीं।