ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेप की शिकार 13 साल की लड़की हुई प्रेगनेंट

हरियाणा में एक और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। हवस का अंधा एक युवक छठी कक्षा की छात्रा से लंबे समय से दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई है। मामला उजागर होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी कुछ महीने की बेटी भी है।
अंबाला शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली पीड़ित किशोरी के सिर पर पिता का साया नहीं है। मां
बीमार रहती है। 13 साल की पीडि़ता ने अपनी मां व दादी को कई दिनों से पेट में दर्द होने की शिकायत की। दादी उसे डॉक्टर के पास ले गई तो जाच में गर्भवती होने का पता चला। किशोरी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस का दीपक (27) कई माह से डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अंबाला सिविल अस्पताल के डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि पीड़िता की स्थिति को देखते हुए उसे पंचकूला सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। मालूम बीते दो महीनों में हरियाणा में दुष्कर्म के दर्जनों सामने आए हैं।