भागलपुर से भाजपा के सांसद शाहनवाज हुसैन के ड्रीम प्रोजेक्ट


बताते चलें कि 499 करोड़ की लागत से बनने वाले विजय घाट पक्का पुल का निर्माण 2010 में आरंभ हुआ था। पक्का पुल 2014 तक बनकर तैयार हो जाना है। पाया के ऊपर में पूर्व से ढलाई कर सिगमेंट रखा जाता है। सिगमेंट में दरार दिखने से पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठने लग गये हैं। इससे पहले भी इसी पुल के एक पाया में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ था। मामला प्रकाश में आने पर उस ढलाई को तोड़कर पाया का फिर से निर्माण किया गया था। जिसमें उपयोग की जा रही सिमेंट पर प्रतिबन्ध लगा था।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के ठेकेदार एसपी सिंगला कन्सट्रक्सन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने इस संबंध में बताया कि यह पहला सिगमेंट है। जिसमें दरार की बात कही जा रही है, वह एक कोन में है। जिसे डिजाइनर के अनुसार बड़े ईंजीनियर की देखरेख में बनाया जा रहा है। जिसका क्षमता निर्धारण जांच भी होना है। इसके बाद ही अगला सिगमेंट लगेगा। बड़े ईंजीनियर को बुलाया गया है। फिलहाल प्रारंभिक कार्य किया जा रहा है।