ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोसी के जलस्तर में वृद्धि कई गांवों पर बाढ़ का खतरा

नवगछिया अनुमंडल में कोसी के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को कोसी के जलस्तर में वृद्धि होते देख बाढ़ की आशंका से सहम गये है। इधर कोसी नदी में दिनोंदिन हो रही वृद्धि से खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत के 150 घरों में  अचानक  पानी आने से लोगों में भगदड़ मच गई है। जैसे तैसे लोग जान बचाने में लग गये हैं। भवनपुरा के सोरब सिंह  लोकमान्यपुर के मो. आबिद, मुखिया चन्द्र मोहन सिंह समेत कई स्थानीय  लोगों का कहना है इसी तरह से जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही जल्द ही रतनपुरा, भवनपुरा,  चोरहर, कालूचक विश्र्वपुरिया इत्यादि क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो जाएगा।