ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाने का निर्णय

नवगछिया में हुई एक बैठक में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। यह बैठक रविवार को  नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में हुई। जिसमें पुलेंद्र झा ने स्वामी विवेकनंद की जीवनी बताया। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश स्वामी विवेकानंद के बताये मार्गो पर ही चलकर उन्नति किया है। यह कार्यक्रम 12जनवरी 2013 से प्रारम्भ होगा। जिसकी वृहत कार्य योजना पर विचार किया गया।


इस बैठक का प्रारम्भ जिला संघ चालक कृष्ण देव जी के दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। जिसमें आर एस एस के नगर संघ चालक दयाराम चौधरी , वार्ड पार्षद बिनोद मंडल, शम्भू गुप्ता, सिंटू जी, अजीत जी, कृष्ण कुमार चिरानिया, कौशल जी अधिवक्ता सहित कई प्रमुख लोगो की उपस्थिति थी।