ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महेश सिंह की हत्या पुरानी रंजिश का ही परिणाम

नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर जमालपुर निवासी सह पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह की हत्या पुरानी रंजिश का ही परिणाम बताया जा रहा है। जिसके बाद बिहपुर रेल पुलिस थोड़ी चौकस हो गयी है। जानकारी के अनुसार रेल क्षेत्र में अब आउटर सिगनल से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। स्टेशन पर भी खास चौकसी बरती जा रही है।
इधर लोकल पुलिस को भी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। घटना के चश्मदीद पश्‍चिम केबिन के गेट मैन से रेल पुलिस द्वारा लिये गये बयान में गेट मैन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
इस घटना के बाद बिहपुर रेल पुलिस और लोकल पुलिस दोनों की कलई खुल गयी है। मालूम हो कि घटना स्थल से रेल थाने की दूरी महज सौ मीटर होगी वहीं लोकल थाने की दूरी पांच सौ मीटर होगी। रेल आईजी विनय कुमार ने घटना की सारी जानकारी पुलिस पदाधिकारियों से ली है। रेल आइजी विनय कुमार ने जानकारी दी कि इस संबंध में रेल थाने और वरीय रेल पुलिस पदाधिकारियों को संजीदगी से अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया है। चूंकि घटना का सूचक मृतक का भाई है इसलिए तत्काल सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि घटना को पुरानी रंजिश में ही अंजाम दिया गया है। महेश सिंह भी हत्याकांडों में नामजद रहा है।