ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जाति जनगणना में सर्वेक्षण कार्य की गति धीमी


भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में सामाजिक, आर्थिक व जाति जनगणना में सर्वेक्षण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। नवगछिया अनुमंडल के खरीक, गोपालपुर व नवगछिया प्रखंड में गति धीमी है। प्रगणकों की कमी के कारण इन प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं है। अनुमंडल में जनगणना का प्रथम चरण का कार्य 15 मई से शुरू हुआ है।


अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अब प्रगणक प्रखंडों में जनगणना कार्य के लिए बेल्ट्रान ने कंप्यूटर, यूपीएस के साथ नेट सुविधा प्रदान कर दी है। इस सुविधा के साथ प्रगणक भी जुड़े हैं। एक-एक प्रगणक को प्रतिदिन 15 से 20 घर में जाना है। उन्होंने कहा कि ३१ जुलाई तक प्रथम चरण का कार्य पूरा करना था। जो पूरा होता नजर नहीं आ रहा। अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार पुरे अनुमंडल में १४६२ प्रगणक ब्लोक बनाए गए है। जिनमे से दो माह में अब तक मात्र ३७२ का ही कार्य पूरा हुआ है। शेष १०९० प्रगणक ब्लोक का कार्य रुका हुआ है। शेष चार दिनों में कैसे पूरा हो सकता है यह कार्य। जहां १२१ कंप्यूटर डाटा ओपरेटर कम आये हैं। इस समय नवगछिया, रंगरा, खरीक, गोपालपुर, बिहपुर, इस्माइलपुर, नारायणपुर व नगर पंचायत में कार्य चल रहा है। जिनमें से बिहपुर, इस्माइलपुर, नारायणपुर की स्थिति संतोष जनक है। अन्य क्षेत्र के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज होगी।