भागलपुर में बिहार के छह जिलों खगड़िया, लखीसराय, जमुई, नवगछिया, सहरसा व भागलपुर के छह सौ से ज्यादा किसानों के बीच महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के ट्रैक्टर डिवीजन द्वारा स्थानीय टाउन हाल में महिन्द्रा किसान गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के अधिकृत डीलर बंसल इंटरप्राइजेज द्वारा किया गया।
समारोह का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश सिंह, राज कुमार सिंह व महिन्द्रा के जोनल हेड सुधीर साह के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। समारोह को संबोधित करते कंपनी के जोनल हेड सुधीर साह ने कहा कि सूबे के छह जिलों में डीलरों के द्वारा कुल 135 किसानों के बीच ट्रैक्टर की डिलेवरी दी गई। जिसमें भागलपुर के बंसल इंटरप्राइजेज ने सबसे ज्यादा 55 ट्रैक्टर की डिलेवरी दी। कार्यक्रम में सभी छह जिलों के 15 उत्कृष्ट किसानों के बीच पुरस्कार भी बांटे गए।
मौके पर कंपनी के डीजीएम मार्केटिंग अतुल त्यागी, एरिया मैनेजर अमोद सिंह, वेद प्रकाश भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार केजरीवाल ने किया।