ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत होगा फूलों से

मुख्यमंत्री की सेवा यात्रा के दौरान 31 मई से 2 जून के बीच भागलपुर में जदयू महिला प्रकोष्ठ की सदस्या मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत करेंगी। सबौर से सर्किट हाउस तक उनके आगमन पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

यह निर्णय शनिवार को प्रदेश महासचिव डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में हुई महिला जदयू की बैठक में लिया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि बक्सर में मुख्यमंत्री के काफिले पर शरारती तत्वों ने पत्थर फेका था। इसके विपरीत भागलपुर की जनता और महिला जदयू की सदस्या उनका फूलों से स्वागत करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रहेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल, महिला प्रकोष्ठ की डॉ. नीलम कुमारी नीलू, अरूणा वर्मा, सुनीता सिंह, मनुप्रिया और शोभा शबनम आदि थीं।