ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विद्युत् स्पर्साघात से पति मरा, पत्नी गंभीर

नवगछिया शहर से सटे नगरह जमालपुर टोला में बिजली के तार ने बनारसी मंडल के बेटा अशोक मंडल (३३)और पतोहू संगीता देवी (२८) को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके फलस्वरूप अशोक मंडल की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीँ उसकी पत्नी संगीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार के सुबह लगभग सात बजे की है।
पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान ने बताया कि ये दोनों पति पत्नी अपने खेती के काम से खेत गए थे। जहां से लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार यहाँ बिजली का यह तार ग्यारह हजार भोल्ट का काफी नीचे है। जहां हमेशा यह खतरा बना रहता था।
जो विभागीय लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है, इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।