ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर पहुंचे नीतीश, परिसदन में बीतेगा पहला दिन

सीएम सुरक्षा को लेकर बदला यातायात रूट

-पैदल चलने वालों पर थी रोक

-चौक-चौराहों व गली के मुहाने पर लगाए गए बेरियर

तीन दिनों तक आवागमन में लोगों को उठानी होगी परेशानी

राज्य की सेवायात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार शाम भागलपुर आ गए हैं। गुरुवार को वे राजग द्वारा पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ आहूत बंद के समर्थन में पूरे दिन परिसदन में ही रहेंगे। बंदी समाप्त होने के बाद शाम में वे जैन मंदिर, शाहजंगी पीरमजार एवं विश्वविद्यालय स्थित रविंद्र भवन जाएंगे।

बुधवार को साइरन की शोर में पूरे रफ्तार से आगे बढ़ रहा नीतीश का काफिला नियत समय से लगभग डेढ़ घंटा पहले ही भागलपुर की सीमा में प्रवेश कर गया। शाम 7.20 बजे उनकी टोली जिला अतिथिगृह (परिसदन) पहुंच चुकी थी। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी, डीजी पी अभयानंद, विकास आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा सहित कई वरीय अधिकारी आए हैं। परिसदन पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह भी मुख्यमंत्री की इस यात्रा में शामिल हो गए हैं। भागलपुर के सांसद शाहनवाज हुसैन, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कहकशां परवीन व राजग नेताओं ने परिसदन में सीएम की आगवानी की।

परिसदन में फ्रेश होने के तत्काल बाद नीतीश अपने मित्र उदयकांत मिश्र के घर भोजन के लिए पहुंचे। मित्र और उनके भाई राजीव कांत मिश्र के साथ यहां उन्होंने करीब घंटा बिताया और फिर वापस लौट गए। देर शाम स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे मुख्यमंत्री से मिलने परिसदन पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा पूरा सतर्क नजर आया। परिसदन हाई सिक्यूरिटी जोन में बदल चुका है ।