बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर नवगछिया जिला भाजपा के सारे कार्यकर्ता २१ मई को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना देंगे। जिसमें अनुमंडल के सातों प्रखंडों एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों से हजारों की संख्या में लोग इस धरना में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने एक बैठक में अध्यक्षता के दौरान दी। जो स्थानीय राज पैलेश में कार्यकारिणी की बैठक के तहत आयोजित थी। जिसका नेत्रित्व जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेह मंत्री कुमार प्रणय, क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने किया । जहां मुख्य अतिथि बिहपुर के विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र थे। बैठक का मंच संचालन चन्द्र किशोर शर्मा ने किया। जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य सत्येन्द्र नारायण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष साहू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौरसिया के अलावा शम्भू नाथ सिंह, दिनेश यादव, फुलेन्द्र मिश्रा, महेंद्र सिंह, घनश्याम चौधरी, नित्यानंद सिंह, महामंत्री भोला कुंवर, बिनोद मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष लक्षमण चौधरी, मुक्तिनाथ सिंह, आलोक सिंह, चक्रधर सिंह, आलोक शर्मा, राकेश चौधरी, राज किशोर सिंह, नरेश प्रसाद साह, रविश भारती , मुकेश राणा, मो० शाहिद, मो० नीम, मिडिया प्रभारी श्रीकिशोर झा एवं अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। जहा मक्का का समर्थन मूल्य निर्धारण की मांग की साथ साथ छः सूत्री राजनैतिक प्रस्ताव भी रखा गया।
वैदेही गुरुकुल
नामांकन प्रारंभ
Ad
ज्ञान वाटिका विद्यालय
नामांकन प्रारंभ है
नव-बिहार समाचार का व्हाट्स एप चैनल
एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
किसी भी कोर्स में नामांकन लेने के लिए संपर्क करें: राजेश कानोड़िया, 9934077980