ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सोनिया की यात्रा से पहले असम में विस्फोट, 1 मरा

गुवाहाटी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रस्तावित असम यात्रा से कुछ घंटे पहले तिनसुकिया जिले में शुक्रवार रात हुए विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट तिनसुकिया जिले के फिलोबारी में हुआ।

पुलिस के मुताबिक बम एक कांग्रेस नेता के घर के सामने लगाया गया था। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी राज्य में कांग्रेस सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए शनिवार सुबह गुवाहाटी पहुंचने वाली हैं।