ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जीवन के मूल लक्ष्य का अनुभव कराती है भागवत

श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मूल लक्ष्य है बिखरे हुए धर्मो को संगठित करके सभी प्राणियों के हृदय में मानवता का भाव जागृत करना। क्योंकि भागवत कथा जीवन के मूल लक्ष्य का अनुभव कराती है। उक्त बातें नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के सातवें दिन सरल संत श्री नारायण दास जी राधेय ने बतायी। इससे पहले प्रात: समय में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गयी। जो मुख्य बाजार, सत्यनारायण मंदिर रोड, नोनिया पट्टी, गजाधर भगत रोड के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंची। जहां रास्ते भर में जगह-जगह ठाकुर जी का पूजन किया गया। इसके बाद संध्या समय कथा स्थल पर वृंदावन से आये अन्य संत जनों व स्थानीय लोगों द्वारा ब्रज की होली का उत्सव मनाया गया जिसमें काफी गुलाल उड़ा तथा फूल बरसाए गये।