गोपालपुर प्रखंड में पेट्रोल की परेशानी उस समय दूर हुई जब सोमवार को क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने संतोषी फ्यूल सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पेट्रोल पंप के मालिक अजय चौधरी एवं अजीत चौधरी के अलावा भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, सांसद प्रवक्ता मृणाल शोखर सहित दर्जनों भाजपा व जदयू कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे। पंप मालिक ने बताया कि यह पेट्रोल पंप गोपालपुर, इस्माइलपुर तथा रंगरा प्रखंड के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। अब तक लोगों को बारह, पंद्रह एवं बीस किलोमीटर की दूरी तय करके नवगछिया पेट्रोल व डीजल के लिए जाना पड़ता था।