ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्याज ने छोड़ा साथ, सब्जी का बिगड़ने लगा स्वाद

प्याज की लगातार बढ़ती कीमत ने एक ओर जहां सब्जी का स्वाद बिगाड़ना शुरु कर दिया है। वहीं दूसरी ओर गरीबों का निवाला भी छीनना शुरु कर दिया है। दो माह में प्याज के दुगुने हुए दाम का खासा असर अब साफ दिखने लगा है। बिना प्याज के सब्जी का स्वाद फीका-फीका लग रहा है। अभी तो क्रिसमस दिवस तथा नये साल की मांग उठनी बाकी है।

प्याज की बढ़ी कीमत ने उन गरीबों के मुंह से निवाला छीनना शुरु कर दिया है, जो रोटी पर प्याज में नमक मिलाकर अपने पेट की ज्वाला को शांत कर लेते थे। उनके लिए तो अब दाल-रोटी खाओ और प्रभु के गुण गाओ वाली कहावत भी सपना हो चुकी है। क्योंकि दाल की कीमत पहले से काफी बढ़ी हुई है और अब प्याज पर भी आफत आ गई। प्याज एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसके मुरीद गरीब से लेकर अमीर तक होते हैं। प्याज चालीस से पचास रुपये किलो तक बताया जा रहा है।

शहर के प्याज व्यवसायी अशोक कुमार भगत, पप्पू कुमार, गणेश, रूपेश के अनुसार राजस्थान और महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही पैदावार घट कर आधी हो गई है। इस कारण प्याज का भाव अपने तेवर में है, जो भविष्य में और तेज होने की संभावना है।