भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 12 वीं पुण्य तिथि के मौके पर शनिवार को कोसी पार गोला टोला कदवा स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में कदवा दियारा के तमाम कार्यकत्र्ताओं ने विस्तारित बैठक के दौरान कई संकल्प लिया। जहां पार्टी के जिला कमेटी सदस्य रूपेश कुमार सिंह ने पूर्व महासचिव को एक महान संगठनकर्ता व स्वप्न द्रष्टा बताया जो 1975 से आजीवन पार्टी के महासचिव पद पर बने रहे। बैठक के दौरान बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम पर चर्चा करते हुए हर प्रकार की कमी को दूर करने के लिए कठिन और कठोर मेहनत करने का संकल्प सिंह, ईश्वर मंडल, किसन राम, प्रकाश शर्मा, राधेश्याम रजक, वकील मंडल, गुरूदेव सिंह, सुभाष शर्मा, निरंजन भारती, राजकिशोर यादव आदि कार्यकत्र्तागण मौजूद थे। जिन्होंने दो मिनट मौन रहकर पूर्व महासचिव विनोद मिश्र को श्रद्धांजलि दी।